उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सिरौलीगौसपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सिरौलीगौसपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी ने तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और संयुक्त चिकित्सालय परिसर में चलाया गया। इस दौरान, लोगों को पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अमित कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह को पंपलेट और पोस्टर सौंपकर विस्तृत सूचना प्रदान की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा 22 फरवरी 2026 को जी.आई.सी. ऑडिटोरियम, बाराबंकी में एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जनपद बाराबंकी स्थित सभी विभागों द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को लाभ प्रदान करना है। इस शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य सरकारी विभाग अपनी सेवाएं देंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।