आज़ाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने की बैठक, 150 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
निष्पक्ष जन अवलोकन।
विजयराम जायसवाल।
फतेहपुर/बाराबंकी। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संयुक्तरूप से एक बैठक व कंबलवितरणकार्यक्रम क्षेत के दादनपुर चौराहे स्थित पटेल विद्या मंदिर में हुआ, जिसमें ब्लॉक और तहसील के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तमाम ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा,पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन और समाजहित में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था। इस दौरान लगभग 150 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शानेन्द वर्मा कार्यक्रमके मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।संगठन मजबूती कार्यकर्ताओं की निशा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव है।भीम आर्मी जिलासंयोजक सुभाष चन्द्र रावत ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान हेतु लगातार संघर्ष करने और संगठन की नीतियों व विचारधारा की गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। समाजसेवा व संगठन के प्रति योगदान देने वालेपदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को माला पहनाया प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रमुख रहा।