अभिषेक सिंह को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया

अभिषेक सिंह को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन

फतेहपुर(बाराबंकी) मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले अभिषेक सिंह को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया।यह सम्मान उन्हें एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता हेतु दिया गया। घटना बीते 9 फरवरी की है। टडवा गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र राम सागर बाइक से बेलहरा जा रहे थे।जगतापुर मोड़ के पास पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थीकि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस मौके से निकल गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए इधर-उधर देखने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद अभिषेक सिंह ने बिना समय गंवाए घायल की मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन सहायता पहुंचने में देरी होती देख उन्होंने स्वयं पहल करते हुए घायल को अपने निजी साधन से सीएचसी पहुंचाया। मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किय संतोष की दशागंभीर देखते हुए उन्हें जिलास्पताल पहुंचाया।समय पर मिली मदद से संतोष की जान बच सकी। इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने अभिषेक सिंह को सोल डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक समाज की असली पूंजी होते हैं, जो संकट की घड़ी में आगे आकर दूसरों की मदद करते हैं। एसडीएम ने अभिषेकसिंह के हौसले की प्रशंसा करते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम दौरान मौजूद लोगों ने भी अभिषेक सिंह के कार्य को सराहा और इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।