हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक सहित मौके से फरार हो गया।

निष्पक्ष जन लोकपाल विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)। बड्डूपुर क्षेत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों को एक अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार,अरशद (19) पुत्र मो०जान,अलीजान (19 पुत्र मो०जान(दोनों निवासी बिलौली हजरतपुर, वैश (19) पुत्र मो० युनुस निवासी असोहना बड्डूपुर स्थित युगांतर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कि फतेहपुर थाना के नांदकुई गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे,जिससे उन्हें हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु निजी साधनों से सीएचसी में भर्ती कराया गया।