हर मोर्चे पर सफल रही मोदी सरकार की नीति और नीयत : सतविंदर पाल सिंह जज्जी

एक साथ जुड़ते मुद्दे दर्शाते हैं मोदी सरकार की दूरदर्शिता

हर मोर्चे पर सफल रही मोदी सरकार की नीति और नीयत : सतविंदर पाल सिंह जज्जी

संत कबीर नगर 03 मई 25। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर जनगणना और बंगाल जैसे संवेदनशील मुद्दों तक, केंद्र की मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर गंभीर, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व दिया है।                      उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस प्रकार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जिस तरह सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए खुली छूट दे दी है, उससे आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया, वह सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। यह पहली बार था जब देश ने कूटनीति और सैन्य नीति में संतुलन बनाकर दुनिया को अपना संकल्प दिखाया। बंगाल जैसे संवेदनशील राज्य में केंद्र की सक्रिय भागीदारी और जनगणना जैसे मुद्दों पर सरकार की पारदर्शी नीति की भी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच "राष्ट्र प्रथम" के सिद्धांत पर आधारित है, और यही विचारधारा आज देश को एकजुट कर रही है। सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं गरीब और मध्यमवर्ग के जीवन में बदलाव ला रही हैं, जो भाजपा सरकार की समर्पित कार्यशैली का परिणाम हैं। जनगणना जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संभाला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने अंत में कहा कि मोदी सरकार की कार्यशैली, नीतियाँ और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेंगे।