स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वर्तिका श्रीवास्तव ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वर्तिका श्रीवास्तव ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वर्तिका श्रीवास्तव ने शनिवार को सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर, बदोसराय, महमूदाबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर का जायजा लिया। डिप्टी डायरेक्टर सुबह करीब 8:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, वर्तिका श्रीवास्तव ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लैब, प्रसव कक्ष और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, दवा स्टॉक रजिस्टर और साफ-सफाई व्यवस्था की गहनता से जांच की। उन्होंने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। इसमें हीट-वेव वार्ड, ओआरएस कॉर्नर, ठंडे पेयजल की व्यवस्था और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता शामिल थी। उन्होंने निर्देश दिए कि लू व गर्मी से पीड़ित मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए। डिप्टी डायरेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, सभी दवाओं का स्टॉक अद्यतन रखने और मरीजों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा मिले। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दकी, डॉ. संजय गुप्ता, एएनएम सरला, एएनएम ज्योति यादव, चंद्रेश वर्मा और शैलेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।