सोमवार 30 मार्च को निकाली जाएगी भगवान महावीर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 30 मार्च को भगवान महावीर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न प्रकार की भगवान महावीर स्वामी के जीवनकाल से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा में रथ पर भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर नगर भ्रमण कराया जाएगा जो विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए अमर कोल्ड स्टोरेज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से कछला बस स्टैंड रोड स्थित जेपी जैन बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल पर जाकर विसर्जित होगी। यह जानकारी जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन ने दी है। उन्होंने यह भी बताया की कल सभी जैन बन्धुओ के प्रतिष्ठान शोभायात्रा के दौरान बन्द रखे जाएंगे ।।









