सोनभद्र में बालू माफिया बेखौफ,सोन नदी में दिन दहाड़े हो रहा अवैध खनन

सोनभद्र में बालू माफिया बेखौफ,सोन नदी में दिन दहाड़े हो रहा अवैध खनन

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/सोनभद्र में बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बड़े - बड़े दावे एक बार फिर जमीनी हकीकत के सामने फीके पड़ते नजर आ रहे हैं जिले में बालू माफियाओं का नेटवर्क इस क़दर मजबूत हो चुका है कि वे दिन दहाड़े खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं इससे न सिर्फ सरकारी खजाने को लाखों - करोड़ों रुपए का नुक़सान हो रहा है अवैध खनन माफिया महज मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर सोन नदी में जुगाड से लैस बड़ी - बड़ी पोकलेन मशीनों से दिन-रात खनन कर रहे हैं स्थानीय लोग लम्बे समय से इस अवैध खनन का विरोध कर रहे हैं।