साप्ताहिक बाजार में उचक्कागिरी, किया महिला का पर्स पार
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी ममता पत्नी रामप्रकाश के साथ तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक बृहस्पतिवार बाजार में उचक्कागिरी की घटना सामने आई है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे अपने गांव से तहसील रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में घरेलू सामान खरीदने आई थीं। ममता के अनुसार बाजार में खरीदारी के दौरान किसी अज्ञात उचक्के ने उनका पर्स पार कर दिया। पर्स में करीब दो हजार रुपये नकद, कानों के सोने के कुंडल तथा अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना का पता चलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से कर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। इधर, बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों और ग्राहकों में भी चिंता देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।