समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।कर्वी बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेड़ीपुलिया, कर्वी में दिनांक 21 मई 2026 से चल रहे समर कैंप का आज दिनांक 25 मई 2026 को समापन समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे शिविर के दौरान सीखी गई गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योग, नृत्य, गीत, कला प्रदर्शनी, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। समर कैंप के दौरान बच्चों में अनुशासन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विशेष विकास देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करती हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समर कैंप कोआर्डिनेटर हर्ष श्रीवास्तव प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की। इस कैंप में ट्रेनर क रूप में पूनम सक्सेना, आराधना देवी, ज्योति जी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शिवम जी, अमित जी ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया । समारोह के अंत में विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख प्रशान्त कुमार द्विवेदी जी ने सभी प्रतिभागियों, आचार्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विश्वास पाण्डेय ने दी।









