श्री बालाजी महाराज के विशाल जागरण-कीर्तन में उमड़ा आस्था का जन सैलाव, नगर में निकाली गई ज्योति यात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन

श्री बालाजी महाराज के विशाल जागरण-कीर्तन में उमड़ा आस्था का जन सैलाव, नगर में निकाली गई ज्योति यात्रा

बदायूं/बिल्सी। नगर में आज मंगलवार को श्री बालाजी महाराज के भव्य जागरण, कीर्तन एवं छप्पन भोग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया । इससे पहले नगर के कछला बस स्टैंड से भव्य ज्योति यात्रा निकाली गई जो बालाजी तिराहा, अटल चौक ,मैन मार्किट, जैन मार्किट ,थाना मोड़ होती हुई तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स पहुची जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए इस बीच तेज बारिश भी हुई लेकिन आस्था अडग रही भीगते हुए श्रद्धालुओं में जमकर नृत्य किया व कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की दिव्य ज्योति के आगमन से हुई। परम पूजनीय महंत ओम प्रकाश योगी जी (घाटे वाले), मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) द्वारा प्रज्ज्वलित यह ज्योति शाम 6:00 बजे गांधी पार्क, बिल्सी पहुँची। इसके पश्चात भव्य ज्योति यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें भक्तजन भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ शामिल हुए । यह यात्रा शाम 7:00 बजे सिटी कॉम्पलेक्स स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुची, जहां श्रद्धालुजनो ने पुष्प वर्षा एवं भव्य स्वागत किया । रात्रि में आयोजित होने वाले जागरण एवं कीर्तन में भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री बालाजी सेवा समिति बिल्सी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था देखने को मिली, बल्कि नगर में सामाजिक एकता एवं भाईचारे का भी संदेश प्रसारित हुआ कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य,पूर्व चेयरमैन ओ पी सागर,भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने आरती कर प्रसाद लिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश लड्डा ,विश्व प्रताप सिंह,चंद्रसेन माहेश्वरी, मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन समेत समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा ।संवाद