श्रीराम जानकी मन्दिर बजरंग ब्यायाम शाला दुल्हदेपुर में 101 कन्याओं के हाथ पीले हुए संयासिनी परिषद प्रमुख दिब्या गिरी रहीं मौजूद वर बधु को आर्शीवाद दिया

श्रीराम जानकी मन्दिर बजरंग ब्यायाम शाला दुल्हदेपुर में 101 कन्याओं के हाथ पीले हुए   संयासिनी परिषद प्रमुख दिब्या गिरी रहीं मौजूद वर बधु को आर्शीवाद दिया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।दूल्हादेपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर बजरंग व्यायामशाला में बुधवार को सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत बाबा बलराम दास के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार दोपहर लगभग दो बजे 100 से अधिक दूल्हे अपनी बारात के साथ पहुंचे। डीजे पर नाचते बारातियों के आगमन से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया। 101 बारातें एक साथ पहुंचने से वहां मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया।इस सामूहिक विवाह में दो मुस्लिम कन्याओं ने हिंदू लड़कों से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। आयोजक महंत बाबा बलराम दास ने दोनों कन्याओं से उनकी सहमति के संबंध में प्रश्न किया। कन्याओं ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मर्जी से यह विवाह कर रही हैंजयमाल कार्यक्रम का आरंभ दरियाबाद के राजकुमार पुत्र सतनाम और दरियाबाद की मुफीदा बानो पुत्री मोहम्मद अहमद के वरमाला आदान-प्रदान से हुआ। इस दौरान पंडाल में 'जय हनुमान' के नारे गूंज उठे। इसके पश्चात कोठरी गोरिया निवासी सतीश पुत्र गुल्ले और लखवा अमानीगंज निवासी रुबा पुत्री वारिस अली ने भी जयमाल किया। इसी क्रम में सभी 101 कन्याओं का जयमाल संपन्न हुआ, और विवाह की अन्य रस्में देर रात तक चलती रहीं।इस अवसर पर महंत दिव्या गिरी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने बाबा बलराम दास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जहां लोग एक कन्या का विवाह करके पुण्य महसूस करते हैं, वहीं 101 कन्याओं का विवाह करवाना अत्यंत सौभाग्य और बड़ी बात है। उन्होंने इसे गुरु और भगवान के आशीर्वाद के बिना असंभव बताया।कार्यक्रम में अनिल पांडे, प्रहलाद कुमार विमल ,रवि सिंह, सौरभ दास, स्वर्ण दास, अमन दास, नीरज वर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली टिकैतनगर के कोतवाल मनोज कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।