शैक्षिक भ्रमण की बस को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चित्रकूट ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
. निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चित्रकूट की प्रेरणा से कम्पोजिट विद्यालय रामपुर, क्षेत्र- रामनगर के प्रधानाध्यापक अखिलेश पाण्डेय व समस्त स्टाफ ने अपने विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए बस द्वारा कर्वी जिला मुख्यालय लेकर आये जहां जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बी के शर्मा जी, खण्ड शिक्षाधिकारी रामनगर एन पी सिंह जी व खण्ड शिक्षाधिकारी चित्रकूट अतुल दत्त तिवारी जी ने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुये शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य के बारे मे जानकारी ली , बी के शर्मा जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बेसिक शिक्षा बदल रहा है , इसलिए नवीन जानकारी और अनुभव के लिए शैक्षिक भ्रमण बहुत ही उपयोगी है, इसके लिए कम्पोजिट विद्यालय रामपुर का समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है, अन्य विद्यालयों को भी ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए जिससे बेसिक के बच्चों को भी सीखने के अवसर मिल सके। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी महोदय ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया और अच्छे से पढने तथा प्रतिदिन विद्यालय आने के बारे मे प्रेरित किया और हरी झंडी दिखाकर बस को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। प्रधानाध्यापक अखिलेश पाण्डेय व विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बच्चों को कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, कोषागार का अवलोकन करवाया और जानकारी दी , उसके बाद आरोग्यधाम आकर दीनदयाल शोध संस्थान के समस्त प्रकल्पों , रससाला , गौशाला, नन्ही दुनिया , रामदर्शन का भ्रमण करवाया गया और फिर परिक्रमा मार्ग पर स्थित रामायण दर्शन जाकर डिजिटल रामायण का प्रदर्शन दिखाया गया। डिजिटल रामायण दर्शन हेतु बी के शर्मा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जी ने स्वयं पर्यटन अधिकारी महोदय से वार्ता करके सभी बच्चों को डिजिटल चलचित्र दिखाने का अनुरोध किया , जिसके कारण यह सम्भव हो सका। अखिलेश पाण्डेय प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय रामपुर, क्षेत्र- रामनगर ( चित्रकूट)