महिला व बच्चों मे कपड़ों का हुआ वितरण
निष्पक्ष जन अवलोकन। राम शंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने रामनगर क्षेत्र के सरयू नदी की तलहटी में बसे दो गावो में जाकर सैकड़ो महिला पुरुष व बच्चों में वस्त्र व बिस्कुट का वितरण किया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगी साथियों अजय श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव व पूर्व प्रधान सरसवा हरि किशोर सिंह के साथ सरयू नदी की तलहटी में बसे परसादी पुरवा व मल्लाहन पुरवा में जाकर सैकड़ो महिलाओं पुरुषों व बच्चों में वस्त्रों व बिस्कुट का वितरण किया रंग-बिरंगे व अच्छी क्वालिटी के परिधान पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा गरीबों की मदद व उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है इस पुनीत कार्य में समाज के हर सक्षम लोगों को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। गौरतलब बात यह है कि समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव चाहे बाढ़ हो या कोई अन्य दैवी आपदा हो वह पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।