महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र में हुये विविध कार्यक्रम
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। महाशिवरात्रि पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। हजारों भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने महाभारत कालीन ग्राम किन्तूर स्थित कुन्तेश्वरधाम महादेव का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन किया और श्रीकोटवाधाम स्थित जगजीवन दास साहेब बडे बाबा के दरबार में हाजिरी लगा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। कुन्तेश्वरधाम मन्दिर प्रांगण में बाराबंकी नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अनामिका वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, माधुरी देवी शिवम वर्मा राधा वर्मा ईशान वर्मा शुभम, शिवशंकर आदि ने विशाल भन्डारे का आयोजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने छोला चावल बुंदिया प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।इसी क्रम में कस्बा बदोसरांय मे आशीष कुमार अवस्थी पर भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित द्वारा विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया ।इस मौके पर सिद्वार्थ अवस्थी ज्योती गुप्ता शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश बाजपेयी, घनश्याम मिश्रा,विजय अवस्थी, अमित, बालमुकुंद त्रिवेदी,अमन गुप्ता,रमेश तिवारी,विन्दे, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।