भक्तों ने श्रद्धाभाव से कराया कन्या भोज
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्दीदात्री की भक्तों ने आराधना की। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। नवरात्र के अंतिम दिन सिद्दीदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर माता रानी के भक्तों ने कन्याओं को भोज कराया।









