बदोसरांय के प्राथमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय में वोटर लिस्ट चस्पा की गयी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।कस्बा बदोसरांय के ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट अनन्तिम वोटर लिस्ट 2025 की सूची की प्रति का चुनाव मतदान केन्द्र 39 प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय में चस्पा की गयी। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बी एल ओ पवन कुमार मिश्र,तथा राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान निसार मेंहदी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।