फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार किया गया थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं0 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना अनपरा लाया गया, जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।घटना का संक्षिप्त विवरण-जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त मोहम्मद राशिद द्वारा कूटरचना कर फर्जी तरीके से वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता एवं फोटो अंकित कराते हुए DTO नागपुर महाराष्ट्र एवं DTO सिवान बिहार से फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे। साथ ही अभियुक्त द्वारा बार-बार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया जा रहा था।









