प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने महमूदाबाद में तहसील प्रशासन की ओर से लगभग एक हजार ग्रामीणों को कम्बल वितरित किया।

प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने महमूदाबाद में तहसील प्रशासन की ओर से लगभग एक हजार ग्रामीणों को कम्बल वितरित किया।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के महमूदाबाद में लगभग एक हजार गरीबों को कंबल वितरित किए। यह वितरण तहसील प्रशासन द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह और दिनेश कुमार पांडे सहित कई भाजपा पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गरीबों को निशुल्क राशन, आवास, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। राज्य मंत्री का तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह और दिनेश पांडे ने बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर अखिलेश वर्मा, मनोज मिश्रा सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार रावत, चन्द्रभान रावत आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।