पहले दिन हाईस्कूल हिंदी विषय का पहला प्रश्नपत्र सात परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर (बाराबंकी )l क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं का शांतिपूर्ण ढंग से शुभारंभ हुआ। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी विषय का पहला प्रश्नपत्र सात परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। फतेहपुर क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे।परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात थे,ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके। केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। बिना जांच किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हिंदी का प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ तय समय पर समाप्त हुई।परीक्षा बाद परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया।अभिभावकों ने प्रशासन- विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कुल मिलाकर, फतेहपुर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा का पहला दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं को भी इसी प्रकार पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने का आश्वासन दिया है।