नाबालिग लड़की को गांव के ही लड़कों ने बहला फुसलाकर भगा ले गये एक महिला समेत 5 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लडकी को उसी गांव के लड़कों द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा लडकी के पिता ने दर्ज कराया है। कोतवाली बदोसरांय में दर्ज कराये गये मुकदमें कहा गया है कि गांव के ही दो लडके 14 फरवरी को समय करीब 5 बजे लडकी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गये हैं। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।