नम आँखों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस ने किये कड़े इंतज़ाम

महाराजगंज में महसी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी ने संभाली कमान

नम आँखों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस ने किये कड़े इंतज़ाम
नम आँखों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस ने किये कड़े इंतज़ाम

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।बहराइच में शारदीय नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांव से प्रतिमाएं पचदेवरी स्थित घाट पर विसर्जन के लिए पहुंची। राजी चौराहा, थैलिया, बकैना, सीतापुरवा, कटकुइया, कोटिया, धनावा, भवानीपुर, बरुही सहित कई गांवो की प्रतिमावो का विसर्जन किया गया।वही एक साल पूर्व में महराजगंज में हुए बवाल के बाद विशेष समुदाय के द्वारा रामगोपाल मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसी को लेकर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए। विसर्जन स्थल पर महसी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार सहित कई आरक्षी मौजूद रहे। वही महराजगंज की बात करें तो जुम्मे की नामज को लेकर पुलिस और भी कड़ी सुरक्षा के साथ नजर आयी वही एस डी एम महसी अलोक प्रसाद, सीओ महसी डी. के श्रीवास्तव, थाना प्रभारी हरदी अलोक सिंह, तहसीलदार महसी, भारी पुलिस फाॅर्स के साथ महराजगंज में लगातार कॉम्बिग करते रहे।