दलित की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास थाना टिकैत नगर पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम सेवरहा मजरे मुड़ियाडीह थाना कोतवाली बदोसरांय तहसील सिरौलीगौसपुर निवासी दिलीप कुमार रावत ने प्रभारी निरीक्षक टिकैत नगर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पैतृक भूमि स्थित परसावल थाना टिकैत नगर तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम परसावल निवासी धुपराज, नरेंद्र, योगेंद्र रविन्द्र पुत्रगण ध्रुपराज आदि गुरुवार को उसकी खेती की भूमि गाटा संख्या 240 छ रक्बा 0,2200,गाटा संख्या 248 0,4180,व गाटा संख्या 2490,3800 में विपक्षी एक राय होकर 2 ट्रैक्टर व कल्टीवेटर से जुताई करने लगे। पीड़ित दिलीप का आरोप है जब उसने विरोध किया तो विपक्षियों ने कहा कि तुम्हें जंहा जाना हो जावो गाली गलौज देने लगे। पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना करने के साथ साथ थाना टिकैत नगर पंहुच कर प्रभारी निरीक्षक टिकैत नगर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।