थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 18 अदद पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 18 अदद पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अभिषेक कुमार वर्मा मय हमराह आरक्षी प्रकाश मिश्रा द्वारा अभियुक्त प्रीतम यादव पुत्र मटरू यादव निवासी ग्राम नीबी थाना मऊ जनपद चित्रकूट को एक झोले में 18 अदद पाउच देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।