जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकोटवाधाम के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर, फार्मासिस्ट व सर्वेन्ट क्वाटर बनवाये जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शोषल मीडिया और अखबार के माध्यम से की गयी है
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकोटवाधाम में संचालित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवाधाम का निर्माण छः दशक पूर्व स्वर्गीय महन्त जगन्नाथ बख्श दास अध्यक्ष जिला परिषद के प्रयासों से हुआ था ।इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सरयू नदी की तलहटी से लेकर ऊपर के करीब चार दर्जन से अधिक गांवों के बीमार मरीजो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थी।दो दशक से अस्पताल के डाक्टर, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय आदि सर्वेन्ट क्वाटर पूर्ण रूप से जर्जर हो चुके हैं।जिसके चलते डाक्टर व फार्मासिस्ट अस्पताल में नहीं रुकते हैं। विदित रहे बडे बाबा के दरबार में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार,और प्रत्येक पूर्णिमा को बडी संख्या में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती लखीमपुर सीतापुर उन्नाव कानपुर रायबरेली अम्बेडकर नगर अयोध्या, दिल्ली, पंजाब,व पड़ोसी देश नेपाल आदि स्थानों से लोग दर्शन पूजन को कोटवाधाम आते हैं।श्रीकोटवाधाम में प्रति वर्ष तेरह बार पूर्णिमा और जन्म सप्तमी का मेला लगता है। लाखों की संख्या में सत्यनामी श्रद्धालु स्वामी जगजीवन दास बड़े बाबा के दर्शन पूजन को आते हैं।जंहा स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से मयस्सर नहीं हो पाती है। श्रीकोटवाधाम निवासी एक वरिष्ठ पत्रकार ने भी स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को कई बार अवगत कराया कि उपरोक्त केंद्र में डाक्टर, फार्मासिस्ट,व सर्वेन्ट क्वाटर प्राथमिकता के आधार पर बनवाये जांय ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या हो सकें।अब तक कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शोषल मीडिया और अखबार के माध्यम से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त तीर्थ स्थल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर, फार्मासिस्ट,व सर्वेन्ट क्वाटर का निर्माण करवा कर यंहा डाक्टर व फार्मासिस्ट रुक कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करांये।