संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 750 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गंई

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 750 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गंई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। ।सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ नये पुराने करीब 750 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। वहीं 62 मरीजों के डिजिटल एक्सरे,तथा 200 से अधिक मरीजों के ब्लड सेम्पुल लेकर एल एफ टी,के एफ टी ,टी एल सी, मलेरिया, इत्यादि की जांच करवाई गई है। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर ए के पान्डेय आदि चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।