हत्या के आरोप में पेशी पर आया मुल्जिम कोर्ट से फरार।पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल
बाराबंकी। थाना सुबेहा के एक हत्या सम्बंधी मुकदमे ने पेशी पर आया सूरज नामक मुलजिम कोर्ट मोहर्रिर को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बताते चलें कि अपर जिला जज कोर्ट संख्या 2 पर आरोपी सूरज निवासी रोहना मीरापुर थाना सुबेहा का हत्या सम्बंधी मुकदमा फैसला सुनाए जाने हेतु नियत था,इस मुकदमे में सूरज के घर के 2 और आरोपी हैं जिनमे एक की जमानत ही नही हुई शेष दो जमानत पर थे।
आरोपी सूरज अपने अधिवक्ता के साथ अपर जिला जज राकेश सिंह की कोर्ट पर गया भी,लंच बाद सुनवाई के समय एक मुल्जिम जेल से हाजिर आया।सूरज वा एक अन्य जमानत पर थे इसलिए ये लोग अपने वकील के साथ गए। जज साहब ने सुनवाई के समय इन सबको दोषी करार दिया और कोर्ट मोहर्रि से वारंट बनाने को कहा और दण्ड अवधि पर अगले दिन के लिए नियत किया। कोर्ट मोहर्रिर्र/कांस्टेबल वारंट बनाने में लग गए इसी बीच मुल्जिम सूरज फरार हो गया। अदालत ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया जबकि फरार हुए आरोपी को शीघ्र तलाश करने को कहा।पुलिस तेजी से फरार आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद सी ओ नगर,इंस्पेक्टर कोतवाली भारी पुलिस दल के साथ कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।