जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष चुने गए विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी

जनपद के विकास कार्यों में होगी मदद विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष चुने गए विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी

संत कबीर नगर 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में गुरुवार को विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी को सर्वसहमति से जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष चुना गया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार शासन के निर्देश के क्रम में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष के सहमत हेतु समस्त सदस्य विधान परिषद एवं विधायक की उपस्थिति में विगत 18 नवंबर 25 को विकास भवन सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। जिसमे शासन द्वारा जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ( सदस्य विधान सभा/ सदस्य विधान परिषद) को बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज उपस्थित सदस्य विधान सभा सदस्य विधान परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनिल कुमार त्रिपाठी, सदस्य विधान सभा, मेंहदावल, संत कबीर नगर को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति प्रदान की गई।