गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार अभियुक्त गिरफ्तार

गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार अभियुक्त गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन।

शिवसंपत करवरिया।

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रैपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को कुल 9 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतीक अहमद, साबिर अली, मेनाज अहमद और मोहम्मद शादाब शामिल हैं, जो प्रयागराज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रैपुरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एक्सयूवी (नंबर MH46W1730) को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष राम, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमंत आर्य, कांस्टेबल बब्बू राजा और चालक कांस्टेबल शिवम मिश्रा शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।