योगेंद्र सिंह का शास्त्री नगर वार्ड के राजपूत शिक्षा मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

योगेंद्र सिंह का शास्त्री नगर वार्ड के राजपूत शिक्षा मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
योगेंद्र सिंह का शास्त्री नगर वार्ड के राजपूत शिक्षा मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। तहसील राजपुर क्षेत्र के नादिंन कुर्मियान ग्राम निवासी चीफ फार्मासिस्ट शिवनरेश सिंह के सुपुत्र योगेंद्र सिंह ने पीसीएस परीक्षा 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर अपने गांव और चित्रकूट का नाम रोशन किया है,इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है और शुभचिंतकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र शास्त्री नगर में सभासद शंकर प्रसाद यादव द्वारा राजपूत शिक्षा मंदिर में उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को काफी,पेंसल, रबड़ व टाफी वितरण किया तथा विद्यालय में बने बच्चों के लिए झूला व फिसल पट्टी व खेलकूद आंगन का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत ने योगेंद्र सिंह का रोली चंदन लगाकर आरती उतारी और फूल मालाओं से तथा अवंती बाई लोधी जी का चित्र व अंग वस्त्र भेंट कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत अभिनंदन किया। योगेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के लिए कापी,पेंसिल रबर बांटी और टॉफी देकर उत्साह वर्धन किया और प्ले जोन में खेल कूद उपकरणों का पूजन कर बच्चों को समर्पित किया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई किया पारिवारिक जनों का मार्गदर्शन मिला माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उन्होंने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा हेतु तैयारी की । एकाग्रता और कठिन परिश्रम के बलबूते उन्हें यह सफलता मिली है ।उनका कहना है कि अभी उनका मिशन आईएएस परीक्षा में सफलता हासिल करने का है, उनकी तैयारी अभी जारी रहेगी। उन्होंने स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए वार्ड के सभासद शंकर यादव और विद्यालय की प्रधानाचार्य पूरे विद्यालय परिवार वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सबका आशीर्वाद बना रहेगा तो वह अगली मंजिल जरूर पाएंगे। विद्यालय की छात्राओं ने पीसीएस परीक्षा पास करने वाले योगेंद्र सिंह के सम्मान में शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभासद शंकर यादव ने सभी क्षेत्रवासियों से कहा कि अपने बच्चों को जरूर शिक्षा ग्रहण कराये शिक्षा से ही व्यक्ति का संपूर्ण विकास संभव है, पद और प्रतिष्ठा शिक्षा से ही मिलती है। स्वागत समारोह में समाजसेवी बीपी पटेल जानकी शरण सिंह, विद्यालय संस्थापक जेपी राजपूत, गोमती देवी राजपूत, शिवनंदन प्रियंका पांडेय अनीशा देवी शीलू देवी श्रीमती मुन्नी पांडेय प्रिया शुक्ला प्रेमचंद्र यादव, कीर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।