सी०एम०ओ० ने किया एच०पी०वी० टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर (कवी) चित्रकूट में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सुभारम्भ शासन सतर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सयुक्त जिला चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा सयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया, जिसका उददेश्य साकेंतिक रूप से जनपद वासियो को यह संदेश देना है, कि एचपीवी वैक्सीनेशन जिला एंव ब्लॉक इकाईयो में शुरू हो चुका है। एचपीवी टीकाकरण सत्र के दौरान आई हुई 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण एएनएम श्रीमती रीता धुरिया द्वारा करते हुए उसे युविन पोर्टल में तत्काल ऑनलाइन किया गया एंव टीकाकरण के फलस्वरूप टीकाकरण के बाद बच्चियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ डब्लूएचओ द्वारा ऑनलाइन तैयार टीकाकरण प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस दौरान शहरी पीएचसी की समस्त आशा कार्यकर्त्रियो द्वारा पूर्ण पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आये हुए अभिभावको को एच०पी०वी० टीकाकरण के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया कि सर्वाइकल कैंसर जैसी वैश्विक बीमारी से किशोरियो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट सहित प्रदेश के समस्त जिलो में सिंगल डोज हयूमन पैपिलोमा वाइरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान संचालित होने जा रहा है, एचपीवी टीकाकरण अभियान आगामी दिवसों में जनपद के समस्त ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों में संचालित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० भूपेश द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया है सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओ में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है और एचपीची वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के माध्यम से ही इसे रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग से डा० भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० शैलेन्द्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सयु०जि०वि०, डा० जी०आर० रतमेले जिला प्ररितक्षण अधिकारी एंव ज्ञानचन्द्र शुक्ला टीवी / एचआईवी पर्यवेक्षक, अनिलगुप्ता, एआरओ, श्रीरूपनरायण यादव जिला समन्वयक शहरी क्षेत्र, श्रीनरोत्तम सिंह डाटा असिस्टेंट आरआई, रतन घुरिया तथा जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एंव पैरामेडिकल स्टाफ एंव बीएस द्विवेदी पीआरओ जिला चिकि०, तथा जिला स्तरीय सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि श्रीश्याम सिह एसएमओ डब्लूएचओ, श्रीसंजय जिला समन्यदक पंच श्रीनागेन्द्र सिंह क्लस्टर समन्वयक शहरी क्षेत्र जीरोडोज यूनीसेफ एंव डी०पी० सिंह, जिला समन्वयक जेएसआई उदघाटन समारोह में उपस्थित रहे।









