खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक दिये गये आवाश्यक दिशा निर्देश
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। खंण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सिरौलीगौसपुर में बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायकों,ए पी ओ मनरेगा,बी एम एम एन आर एल एम आदि को दिये गये आवाश्यक दिशा निर्देश। बुधवार को खंण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा से सामुदायिक शौचालय,साफ सफाई इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वहीं खंण्ड विकास अधिकारी ने अधूरे मनरेगा कार्यों, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास,अमृत सरोवर, इत्यादि बिन्दुओं के साथ साथ गौशाला तथा आई जी आर एस शिकायतों के गुणवत्ता युक्त निस्तारण पर बैठक में चर्चा की।बैठक में अवर अभियंता चेतराम,जे ई एम आई सतीश श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आशीष वर्मा, सतीश वर्मा, अखिलेश वर्मा,गुलाम याजदानी, गजराज वर्मा, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार, विवेक कुमार, राजेश कुमार रावत, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, आदि मौजूद रहे।









