कानपुर देहात के बैरी सवाई में रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान से मारपीट,आहत होकर प्रधान ने की आत्महत्या की कोशिश

कानपुर देहात के बैरी सवाई में रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान से मारपीट,आहत होकर प्रधान ने की आत्महत्या की कोशिश

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रास्ता अवरुद्ध को लेकर पूर्व प्रधान ने अप्पत्ति जताई तो एक दर्जन से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर लात घुसो से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित प्रधान ने थाने पहुंच कर शिकायत किया। लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नही किया। आज बुधवार  संगठन पदाधिकारी बैरी पहुंचे और कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाकर मामला शांत किया । पीड़ित प्रधान घर पहुंच कर शौचक्रिया के बहाने जाकर गमछे से आत्महत्या की कोशिश करने लगे। परिजनों को आहट मिलते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ पीड़ित प्रधान को सीएचसी शिवली ले गए जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते ही कानपुर रेफर कर दिया। परिजन पीड़ित को कानपुर के निजी अस्पताल ले गए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनारी बहादुर पुर निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तिवारी पुत्र अखिलेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 फरवरी करीब 6 बजे साथी प्रवीण राजपूत पूर्व प्रधान बरीयन नेवादा के साथ जरूरी काम से बैरी सवाई गांव होकर अपने गांव जा रहा था। बैरी सवाई गांव निवासी हनीफ मोहम्मद के दरवाजे बाइक से निकल रहा था तभी सड़क पर बल्ली पड़े होने के कारण पीड़ित बल्ली हटाए जाने की बात कहने लगा । हनीफ मोहम्मद गाली गलौज करते हुए कहने लगा की रास्ता तुम्हारे बाप की है इसी बात को लेकर बहस होने लगी। हनीफ, रज्ज़ाक ,  यूनुस ,  जाकिर मोहम्मद , जावेद मोहम्मद उर्फ छोटू ,  तौफीक मोहम्मद ,  साहिल मोहम्मद ,  तौहीद मोहम्मद ,  भोलू मोहम्मद , इरफान मोहम्मद , अकरम मोहम्मद , आरिफ मोहम्मद समेत आधा दर्जन अज्ञात बैरी सवाई निवासी ने लाठी डंडों लात घुसो से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान हनीफ ने जान से मारने की धमकी  देने लगा । इस समय गांव के ही निवासी कपिल मिश्रा व शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचकर ललकारा तो उक्त लोक मौके से फरार हो गए। शिवली थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल  मंगलवार शाम को हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया । वीडियो वायरल में आरोपी पीड़ित पूर्व प्रधान के साथ बीच सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे है । मारपीट गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हिन्दू संगठन ने संज्ञान लिया और बुधवार को बैरी में जा पहुंचे और कार्यवाही किये जाने की मांग करने लगे। एसडीएम मैथा व शिवली थाना प्रभारी के समझाने पर हिन्दू संघठन वापस चले गए । पीड़ित पूर्व प्रधान परिजनों के साथ घर पहुंच गए । कार्यवाही न होने से आहत पीड़ित पूर्व प्रधान ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। मामले की जानकारी लगते ही  शिवली, रूरा पुलिस बल सीएचसी शिवली पहुंच गए । हिन्दू संगठन कार्यवाही की मांग कर नाराजगी जाहिर करने लगा।