पचपेडवा में स्वच्छ भारत कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश

पचपेडवा में स्वच्छ भारत कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश

निष्पक्ष जन अवलोकन।

बदरूजमा चौधरी।

बलरामपुर। पचपेडवा विकासखंड में एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08/04/2026 को कंपोजिट विद्यालय परसरामपुर गिधवा में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आसपास साफ-सफाई बनाए रखना तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करना था। बच्चों को खुले में शौच न जाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था की ओर से विद्यालय में डस्टबिन और मेडिकल किट का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही बच्चों, शिक्षकों और पंख संस्था की टीम द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने “स्वच्छता अपनाओ” और “स्कूल चले हम” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राम जन्म, सहायक अध्यापक अशोक साहू, राजेश कुमार, संतोष कुमार, शिक्षामित्र मीना कुमार व गया प्रसाद यादव सहित पंख संस्था की टीम से डॉ. अभय कुमार पाण्डेय (मेडिकल ऑफिसर), ज्ञान प्रकाश सिंह (नर्सिंग स्टाफ), सुनील जायसवाल (लैब टेक्नीशियन), राजन कुशवाहा (फार्मासिस्ट) और धनंजय सोनी (पायलट) उपस्थित रहे।