अपनी जनता पार्टी की आवश्यक बैठक संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /अपनी जनता पार्टी की आवश्यक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की और संचालन घोरावल विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार करने कहा कि अपनी जनता पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है माननीय स्वामी प्रसाद मौर्या पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी देश के कई राज्यों में अपना संगठन खड़ा कर चुकी है आने वाला समय अपनी जनता पार्टी का है बहुजनों की आवाज बनकर माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य पूरे देश में तहलका मचाए हुए हैं प्राथमिक विद्यालय की बंदी हो चाहे यूजीसी के समर्थन की आवाज हो अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक उठाने का काम किया है आज बहुजनो का वोट लेने के लिए तमाम पार्टियों हैं लेकिन बहुजनों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के नाम पर मौन हैं अपनी जनता पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा के सीट पर तैयारी कर रही है सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तन मन धन के साथ कार्य कर रहे हैं आने वाले समय अपनी जनता पार्टी का ही होगा कार्यक्रम को शिव कुमार मौर्य चंद्रगुप्त मौर्य तारकेश्वर मौर्य चंदन सिंह मौर्य विकास मौर्य एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य एडवोकेट जितेंद्र मौर्य गणेश मौर्य रामबाबू गुप्ता बाबू प्रताप भारती शशीकांत मौर्य संत कुमार विश्वकर्मा धीरज मोर्य,के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे









