अन्नपूर्णा भवन, पंचायत घर व सीसी सड़क का हुआ लोकार्पण

अन्नपूर्णा भवन, पंचायत घर व सीसी सड़क का हुआ लोकार्पण

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर। ब्लॉक रामनगर की किन्हौली ग्राम पंचायत में हाट बाजार, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत घर व सीसी सड़क का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत तथा पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने संयुक्त रूप से फीता काट किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की काफी संख्या में मौजूदगी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।ग्राम प्रधान द्वारा गांव के विकास में सरकार की मंशानुसार बेहतर कार्य किया है जिससे गांव की सूरत बदली है। उन्होंने कहा कि बारात घर के लिए जमीन उपलब्ध कराए तो वे प्रयास कर बारात घर बनवाने में सहयोग करेंगी।इसके अलावा अम्बेडकर पार्क के विकास की भी बात कही।निवर्तमान विधायक श्री अवस्थी ने कहा कि गांव के विकास से आम जन जीवन प्रभावित होता है।किन्हौली में सभी कार्य बेहतरीन हुए है।अभी डिजिटल लाइब्रेरी बननी है जिसके लिए वे भी प्रयास करेंगे। बीडीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि हाट बाजार बनने से स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी वहीं अन्नपूर्णा भवन और पंचायत घर से ग्राम पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। सीसी सड़क बनने से आवागमन भी आसान होगा। ए डीओ पंचायत अभय शुक्ला ने कहा कि ग्राम के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है। सचिव निखिल कनोजिया ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।ग्राम प्रधान श्री मती ऊषा सिंह ने अतिथियों को बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज सिंह,राजा सिंह,रंजन मिश्रा,राम सहारे मिश्रा,अशोक सिंह,दिनेश सिंह,रमेश धीमान, डा शिवभजन पूर्व डी डी सी,शरद सिंह,ऊदल मिश्रा,हृदयेश,प्रताप कुमार खंड प्रेरक आदि मौजूद रहे।