हरगांव ब्लॉक में अटेवा ने अध्यक्ष अर्जुन सिंह तो महामंत्री पदपर प्रदीप पाण्डेय को बनाया

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रताप तिवारी। हरगांव ब्लॉक में अटेवा ने अध्यक्ष अर्जुन सिंह तो महामंत्री पदपर प्रदीप पाण्डेय को बनाया हरगांव सीतापुर ---- अटेवा को अधिक मजबूत एवं क्रिया शील बनाने के उद्देश्य से अटेवा संगठन की एक बैठक हरगांव के ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से हरगॉव का ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह को बनाते हुए ब्लॉक महामंत्री के रूप में प्रदीप पाण्डेय को बनाया गया।तो ब्लॉक कोषाध्यक्ष मदन कुमार सरोज को बनाया गया है।अटेवा के जिला संयोजक अवनीश कुमार एवं जिला सहसंयोजक नितेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई इस बैठक में अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के अलावा सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक संरक्षक,संदीप वर्मा, बदर अखलाख,अनिल कुमार श्रीवास्तव ब्लॉक ब्लॉक सह संयोजक मनोज कुमार,मोहम्मद अशफाक खां, सुनील कुमार,ब्लॉक सलाहकार प्रेम शंकर,कुल दीप कुमार, पंकज भारती, चितरंजन सिंह वर्मा,ब्लॉक प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार सैनी अभिनव सिंह,मलिखेराम मीडिया प्रभारी,अनिल कुमार सिंह,विकास राज, ब्लॉक संगठन मंत्री,जयहिंद सिंह,कल्याणी महेंद्रा, अनिल कुमार यादव संयुक्त मंत्री अमर नाथ शर्मा, राजीव वर्मा,जितेंद्र सिंह, सुरेश कुमार को बनाया गया।बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हमें हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए,एन पी एस/ यू पी एस नहीं चाहिए।बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष/संयोजक अर्जुन सिंह ने अटेवा के कैलेंडर मौजूद पदाधिकारियों को वितरित किये।