मिनी मैराथन दौड़ में शामिल कुल तिरपन महिलाएं होंगी

मिनी मैराथन दौड़ में शामिल कुल तिरपन महिलाएं होंगी

निष्पक्ष जन अवलोकन! अर्पित कुमार त्रिवेदी! पावनपर्व होली को नशे से बचाने के लिए शादीशुदा पच्चीस वर्ष से पैंतालीस वर्ष तक की उम्र की साड़ी युक्त महिलाओं की करायी जाएगी पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ - -- कौशल किशोर मिनी मैराथन दौड़ में शामिल कुल तिरपन महिलाएं होंगी सीतापुर -- विश्व महिला दिवस पर नशा मुक्त समाज अभियान आंदोलन कौशल के अन्तर्गत पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में बाबू के डी सिंह स्टेडियम लखनऊ में पांच किलोमीटर की साड़ी युक्त महिला मैराथन दौड़ का आयोजन आगामी आठ मार्च को किया जायेगा।भारतीय परिधान और संस्कृति के साथ देश की महिला खेलों में आगे बढ़ें देश के महिलाओं की वैश्विक पहचान साड़ी है।इस परिधान और भारतीय संस्कृति के साथ खेलों में बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद कौशल किशोर ने बताया साड़ी युक्त पांच किलो मीटर की मिनी क्वार्टर मैराथन दौड़ में कुल तिरपन महिला विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।इस पुरस्कार की श्रृंखला में प्रथम विजेता को इक्यावन हजार रुपए,द्वितीय विजेता को इकतालिस हजार रुपए, तृतीय विजेता को इकतिस हजार रुपए के अलावा प्रथम दस विजेता को इक्यावन सौ रुपए,द्वितीय दस विजेता को इकतालिस सौ रुपए,तृतीय दस विजेता को इकतिस सौ रुपए,चतुर्थ बीस विजेता को बाइस सौ रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।पांच किलोमीटर की साड़ी युक्त महिला मिनी मैराथन दौड़ में पच्चिस वर्ष से पैंतालिस वर्ष के मध्य की एक हजार महिलाएं शामिल की जायेगी।उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें अत्यधिक प्रतिभावान बनाना है और होली पर्व पर सभी नशे जैसे अभिशाप से दूर रहें जागरूक करना है।इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत आत्म निर्भर भारत नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।विकसित आत्म निर्भर भारत नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं महिलाओं की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है तथा विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है।