आगरा: GRP और RPF क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का सरगना गिरफ्तार
Pनिष्पक्ष जन अवलोकन।कमलेंद्र सिंह (शिवम् सिकरवार) आगरा – GRP और RPF क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी के सरगना को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास की गई, जहां से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 6 किलो गांजा, ढाई लाख रुपये से अधिक नकदी और एक कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी आगरा में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। ये साथी उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा में सप्लाई करते थे। अब पुलिस सरगना के पूरे सिंडिकेट और उसकी संपत्ति की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार सरगना आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी का यह नेटवर्क कितने शहरों तक फैला हुआ था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।