सिकंदरा में कुंभ जा रहे यात्रियों की कार पलटी 5 घायल, 2 की हालत गंभीर,
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात।सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रसधान फ्लाईओवर पर ग्रेटर नोएडा से प्रयागराज कुंभ जा रहे यात्रियों की कार पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिसमें दो की स्थिति गंभीर है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार
घटना में पुष्कर पांडे, उनकी पत्नी हेमा पांडे, सुमन कुमारी, उनके पति सौरभ शर्मा और अवनीश कुमार घायल हुए। कार चालक सौरभ के ने बताया कि जैसे ही उनकी कार रसधान फ्लाईओवर के पास पहुंची, पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और सभी यात्री कार में दब गए।
2 लोग जिला अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस द्वारा हेमा और सुमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया। वहीं पुष्कर, सौरभ और अवनीश को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से सिकंदरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने पुष्कर और हेमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को रेखांकित किया हैं।