संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 690 मरीजों का उपचार किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढी संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी का सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने ओ पी डी का किया निरीक्षण। सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सर्दी ज़ुकाम स्वांस बुखार गैस्ट्रो इत्यादि बीमारियों से ग्रसित 690 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर अजीत सिंह आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है।