संयुक्त चिकित्सालय व सी एच सी में मरीजों की उमडी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर ।क्षेत्र के संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में 500 से अधिक मरीज पहुंचे, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करीब 245 मरीज पंहुचे जिन्हें डॉक्टरों ने जांच के बाद दवाइयां दीं। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को दोनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। मरीजों ने पहले पर्चा काउंटर पर पंजीकरण कराया, फिर ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार किया। अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रस्त थे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने खान-पान का ध्यान रखें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड होने के कारण लोगों को मौसम के अनुकूल कपड़े पहनने चाहिए। संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. इक़बाल ने जानकारी दी कि अस्पताल में आए सभी मरीजों को डॉक्टरों द्वारा देखा गया। उनकी आवश्यक जांचें करवाई गईं और दवाइयां प्रदान की गईं। मरीजों को उचित परामर्श भी दिया गया।