संयासिनी परिषद की प्रमुख श्री महन्त देव्या गिरि का कोटवा धाम चौराहे पर स्वागत किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।संयासिनी परिषद की प्रमुख श्री महन्त देव्या गिरि जी का कोटवाधाम चौराहे के निकट शनिदेव जी महराज की स्थापना करवाने वाले पत्रकार रामू रावत ने फूल माला देकर स्वागत एंव सम्मान किया। बुधवार को संयासिनी परिषद की प्रमुख श्री महंन्त देव्या गिरि जी के श्री राम जानकी मन्दिर दुल्हदेपुर में चल रहे सामूहिक विवाह आदि कार्यक्रमों में भाग लेने जा रही थी। कोटवा धाम चौराहे पर रामू रावत, अनूप विश्वकर्मा, शुभम सिंह अजय रावत एडवोकेट, जितिन रावत,विनय कुमार राजवंशी आदि ने महन्त देव्या गिरि को पुष्प माला भेंटकर स्वागत एंव सम्मान किया। तत्पश्चात अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गंयी।उनके साथ बजरंग दल के नेता सुनील सिंह,भाजपा नेता विवेकादित्य सिंह से पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।