लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सैदपुर की जनता का आभार: दीवान हिमांशु राजा लोधी

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सैदपुर की जनता का आभार: दीवान हिमांशु राजा लोधी

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद के ग्राम पंचायत सैदपुर और जिला पंचायत वार्ड संख्या 15 से प्रत्याशी व युवा समाजसेवी दीवान हिमांशु राजा लोधी ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान संपन्न होने पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिमांशु राजा लोधी ने कहा, "लोकतंत्र के इस महापर्व में वार्ड 15 की देवतुल्य जनता ने जिस उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया है, वह सराहनीय है। मैं सभी बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने उज्ज्वल भविष्य के लिए वोटिंग की।" उन्होंने आगे कहा कि चुनाव केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और सेवा का संकल्प है। एक समाजसेवी के रूप में वे सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे प्रशासन और पुलिस बल का भी सफल चुनाव संचालन के लिए धन्यवाद किया। अंत में, उन्होंने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।