राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने नव वर्ष पर शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने नव वर्ष पर शिष्टाचार भेंट की।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा जनपद बाराबंकी के पदाधिकारियों ने नूतन वर्ष पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री संतोष वर्मा के नेतृत्व में माननीय राज्यमंत्री सतीश शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इसी क्रम में माननीय विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत, आर एस एस जिला व्यवस्थापक आदरणीय श्री राज कुमार शर्मा व माननीय एस सी एस टी आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत से संगठन के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सिरौली अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, हैदरगढ़ अध्यक्ष विवेक वर्मा, फतेहपुर अध्यक्ष सुनीत वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अनिमेष गुप्ता, सुभाष तिवारी, अजय सोनी सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।