रसूलपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा रामसिंह का हुआ स्वागत

रसूलपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा रामसिंह का हुआ स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। रसूलपुर बदोसराय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नए वर्ष के पहले दिन पदाधिकारी और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यों के साथ-साथ लाभार्थियों से मिलकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।यह बात बदोसराय में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन ने कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।जिलाध्यक्ष बनने के बाद से सभी कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला जारी है, और पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की जा रही है, जिनके कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। एसआईआर के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर मतदाता सूची को लेकर कड़ी मेहनत की है। इस कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय, राजकुमार सोनी, राजेश द्विवेदी, अमित भैया रामजी, रामसागर कनौजिया, प्रहलाद कुमार विमल, अमरेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति गुप्ता, संदीप वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा राम निवास लोधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।