मुख्य विकास अधिकारी ने की CM युवा योजना की समीक्षा, स्टेट बैंक में अधिक संख्या में आवेदनों के लंबित होने पर जतायी नाराजगी
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।CM युवा योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सोमवार की गयी। जिसमें स्टेट बैंक में सबसे अधिक 86 आवेदन लंबित पाये गये इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनकी कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये । उन्होंने स्पष्ट किया कि CM युवा योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्म निर्भर बनाना है, लेकिन इस तरह के उदासीन रवैये से प्रगति में बाधा उत्पन्न किया जाना गंभीर विषय है। बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब एण्ड सिंध बैंक एवं यूको बैंक की स्थिति ठीक पायी गयी। हालांकि इन बैंकों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन प्रेषित किये जाने पर उन्होंने उद्योग विभाग/ CM युवा फेलो को इसमें तेजी लाकर इस सप्ताह में स्थिति सुधारे जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त उद्योग, CM युवा फेलो- जुबेर एवं बरमदीन, संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। अद्यतन स्थिति इस प्रकार है- बैंक का नाम/ निर्धारित लक्ष्य/ उद्योग विभाग द्वारा प्रेषित आवेदन/ कुल स्वीकृत/ कुल लंबित आवेदन बैंक ऑफ महाराष्ट्रा/20/19/ 14/1 सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया/20/17/11/3 पंजाब एण्ड सिंध बैंक/20/ 21/16/1 एस.बी.आई./135/253/75/86 यूको बैंक/20/19/11/2