महिला यात्रियों को जीआरपी थाना अध्यक्ष ने किया जागरूक

महिला यात्रियों को जीआरपी थाना अध्यक्ष ने किया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक के अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में जीआरपी थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया द्वारा रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी में मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को समाज में निर्भीक होकर रहने के लिए प्रेरित किया गया, थानाध्यक्ष द्वारा महिला कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया द्वारा विस्तार से पात्रता बताते हुए आवेदन करने हेतु कहा गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी गई की बालिकाएं इन नंबरों पर अपनी सुरक्षा हेतु शिकायत कर सकती हैं उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है। जीआरपी थाना से एसएच ओ द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विस्तार से बताया गया साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया कि बालिकाओं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित कॉल आए तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कर जानकारी दे सकती हैं। इस तरह से वह अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। कार्यक्रम में पुलिस पुलिसकर्मी सहित स्टेशन परिसर में मौजूद महिला यात्री सैकड़ों की तादाद में मौजूद रहीं ।