थाना मऊ पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना मऊ पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा मु0अ0स0- 91/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मऊ के वांछित अभियुक्त 1.दादू उर्फ रावेन्द्र तिवारी उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम कोपा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2.योगेश त्रिपाठी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी हरिनारायण त्रिपाठी निवासी धवाड़ा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 3.विनय सिंह पटेल उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम कोपा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 4.अजीत सिंह पटेल उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र उदयराज सिंह निवासी ग्राम कोपा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 5.बालकृष्ण हरिजन उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राधेश कुमार निवासी अहिरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया l गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1. श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक मऊ 2.उ0नि0 मुन्नीलाल 3.उ0नि0 इमरान खाँ 4.मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार यादव 5.आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह 6.आरक्षी चालक प्रभात दुबे