भारतीय अवस्थी किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद तिवारी ने पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी को जिले की कमान सौंपी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी के निर्देश के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद तिवारी ने पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बाराबंकी जिले की कमान सौंपी है । भारतीय अवस्थी किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद तिवारी ने तेज तर्रार पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी को पुनः संगठन की जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।इस मौके राम केदार रावत,मयाराम,फुलझारा रावत, मंशाराम,मयाराम प्रदीप,अशोक कुमार,केशवराम,राम औतार,रामरुप उत्तम कुमार आदि ने सन्तोष तिवारी को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद तिवारी के प्रति आभार प्रकट किया है।